spot_img

मन मुताबिक छुट्टी न मिली तो सिपाही ने मार दी दरोगा को गोली। खुद का भी किया ऐसा हाल। जानिए यहां का है मामला

न्यूज जंक्शन 24, बदायूं।

उझानी कोतवाली में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात ने उत्तर प्रदेश को हिला दिया। एक सिपाही ने मन मुताबिक छुट्टी ना मिलने पर दरोगा को गोली मार दी, हालांकि बाद में उसने अपने भी गोली मार ली। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को बरेली रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी समेत तमाम बड़े पुलिस अफसर उझानी कोतवाली पहुंच गए। एसएसपी का कहना है मामले की जांच की जा रही है।

उझानी कोतवाली में तैनात सिपाही ललित कुमार ने जरूरी कार्य से छुट्टियां मांगी थीं। बताते हैं वह सप्ताह भर की छुट्टी मांग मांग रहा था, जबकि उसको सिर्फ 3 दिन की छुट्टी स्वीकृत की गई। इस बात को लेकर उसकी एसएसआई रामअवतार से झड़प हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई की सिपाही ने दरोगा को गोली मार दी। गोली दरोगा के सीने में लगी। बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिले में इस तरीके का पहला मामला होने से उत्तर प्रदेश पुलिस तक हिल गई। आईजी, डीआईजी समेत तमाम पुलिस अफसर उझानी कोतवाली के लिए दौड़ पड़े। कोतवाली पुलिस में अफरा-तफरी का माहौल था। दोनों की हालत गंभीर होने की वजह से मुख्य कारण का पता ही नहीं चल पा रहा है, पुलिस अधिकारी भी स्पष्ट बोलने से कतरा रहे हैं। हालांकि एसएसपी ने कहा दोनों की स्थिति गंभीर है, इनको बरेली रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, छुट्टी को लेकर विवाद की कोई वजह नहीं है। दोनों के बयानों के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!