हत्यारे ने छोटे भाई के यहां से बंदूक चुराकर बड़े भाई की कर दी हत्या। इस गॉव का प्रधान है मृतक

195
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, पिथौरागढ़।
जिले के एक गॉव के प्रधान की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने जिस बंदूक से प्रधान का कत्ल किया है, वह बंदूक मृतक के छोटे भाई के यहां से ही चराई गई थी। मामला पेचीदा हो गया है। पुलिस और प्रशासन पड़ताल में जुटा हुआ हुआ है।
जिले के बेरीनाग ब्लॉक के बानड़ी माछीखेत ग्राम पंचायत है। 52 वर्षीय पुष्कर सिंह डांगी इस गॉव के प्रधान हैं। बीती रात गॉव के ही एक युवक नीरज सिंह पुत्र भूपाल सिंह ने डांगी को गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज से एकदम अफरा-तफरी मच गई। राजस्व पुलिस समेत अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक गोली मारने के लिए हत्यारे नीरज ने जिस बंदूक का इस्तेमाल किया था, वह बंदूक ग्राम प्रधान के बड़े भाई राजेन्द्र सिंह के घर से चुरा कर लाया था।
पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि बंदूक उसके भाई के यहां से ही क्यों चुराई गई। एसडीएम बेरीनाग ने बताया कि हत्यारा फरार है। हत्या क्यों की गई, इसके कारणों का पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वोट डालने के लिए कहीं उमड़ रहे मतदाता तो कहीं बूथों में इस वजह से पसरा सन्नाटा