तैयार हो रही कोरोना वैक्सीन की पल-पल रिपोर्ट देगा यह पोर्टल। आज हो गई इसकी लांचिंग, जानिए

150
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली।

कोरोना संक्रमण को लेकर कराह रही दुनिया हर रोज कोरोना वैक्सीन का इंतजार कर रही है। लेकिन अभी तक इस पर चल रहे अलग-अलग रिसर्च का कोई भी परिणाम सामने आता नहीं दिख रहा है। हर व्यक्ति भी इसको जानने के लिए उत्सुक है। वह कभी टीवी चैनल तो कभी समाचार पत्रों के माध्यम से इनकी प्रगति जान पा रहा है। मगर अब ऐसा नहीं होगा। भारत सरकार ने एक बैक्सीन पोर्टल लॉन्च कर दिया, यह पोर्टल देश दुनिया में वैक्सीन को लेकर चल रही रिसर्च से आपको अपडेट करेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने सोमवार को यह पोर्टल लांच कर दिया।
डॉ हर्षवर्धन ने बताया इस पोर्टल पर वैक्सीन विकास से संबंधित सभी सूचनाएं उपलब्ध रहेंगी।आईसीएमआर वैक्सीन पोर्टल को अपडेट करेगा। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि इस पोर्टल को और अपडेट करने की योजना है। इसमें समय-समय पर पैदा होने वाली गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए तैयार किए जाने वाले विभिन्न टीकों और दवाइयों का डाटा भी अपडेट किया जाएगा। इससे आमजन को जागरूकता के लिए विभिन्न माध्यमों में भटकना नहीं पड़ेगा।