उत्तराखंड के सवा तीन लाख कर्मचारियों व पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, कैबिनेट की बैठक में सरकार ने लिए ये बड़े फैसले

167
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट ने कर्मचारियों व पेंशनर्स के महंगाई भत्ते की मांग पर मुहर लगा दी है। शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 11 प्रतिशत डीए बढ़ाए जाने की बात कही गई है।

कैबिनेट बैठक में आज विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, लेकिन कर्मचारियों की नजर बैठक में कर्मियों के महंगाई भत्ते पर ही रही। बैठक में महंगाई भत्ता पर मुहर लगने के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उत्तराखंड में कुल सवा तीन लाख कर्मचारियों को इस महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। पहले 17% महंगाई भत्ता मिलता था अब 11 पर्सेंट मिलाकर 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता हो गया है। महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का लाभ राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जुलाई 2021 से मिलेगा। आंकड़ों की बात की जाए तो कर्मचारियों को औसतन 7000 रुपए का लाभ मिलेगा

यह भी पढ़ें 👉  किशोर को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से की गई थी वारदात

गोल्डन कार्ड का नियम न बदलने से नाराजगी

महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारी खुश तो हैं, मगर गोल्डन कार्ड पर कैबिनेट में चर्चा नहीं होने पर राज्य कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। अब कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ मोर्चा खोलने का मन बना लिया है।दरअसल राज्य कर्मचारी गोल्डन कार्ड के नियमों को बदलने की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों का कहना है कि गोल्डन कार्ड के लिए उनके वेतन से पैसा काटा जा रहा है, लेकिन कर्मचारियों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में कैबिनेट में इसके सुधारीकरण को लेकर फैसला किया जाना चाहिए था, ताकि कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड का बेहतर लाभ मिल सके, मगर ऐसा नहीं हुआ, जिस पर कर्मचारियों ने नाराजगी जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश- चारधाम यात्रा में बेहतर हो यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था