आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन, देहरादून में लगाई संकल्प दौड़

150
CM Pushkar Singh Dhami Birthday
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन (CM Pushkar Singh Dhami Birthday) है। वह आज 47 साल के हो गए हैं। उत्तराखंड भाजपा सीएम धामी के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मना रही है। इसी क्रम में आज देहरादून के घंटाघर से सीएम धामी ने संकल्प दौड़ में भाग लिया। सीएम ने दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया।

अपने जन्मदिन पर देहरादून के घंटाघर पहुंचे सीएम धामी (CM Pushkar Singh Dhami Birthday) का सैकड़ों कार्यकर्ताओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान देहरादून नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे। सीएम धामी ने घंटाघर से संकल्प दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि जन्मदिन के उपलक्ष्य में अपनी देवतुल्य देवभूमि की जनता का धन्यवाद करता हूं। साथ ही अपने-अपने भाजपा नेतृत्व का भी धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि इस दिन पर मौके पर हम संकल्प लेते हैं कि हम भारत के श्रेष्ट राज्यों में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव- उत्तराखंड में ये होंगे भाजपा के स्टार प्रचारक

उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड से भ्रष्टाचार, नशा को दूर करेंगे। हम हर क्षेत्र में आगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के युवाओं के कुछ जरूरी निर्णय लिए हैं। इन निर्णयों के बाद युवाओं का भविष्य उज्ज्वल होगा। मैं उन्हें यकीन दिलाता हूं कि आने वाले भविष्य में युवा खुद को कभी ठगा महसूस नहीं करेंगे। आगे वाले होने वाली सभी परिक्षाएं निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होंगी। किसी को कोई संदेह करने की जरुरत नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डेरा कार सेवा प्रमुख की गोली मारकर हत्या, बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद
यूपी के सीएम ने भी दी बधाई

वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘पावन देवभूमि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई. बाबा केदारनाथ की कृपा आप पर बनी रहे।’

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।