बाढ़ के बीच मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिवहन मंत्री ने खुद चलाई नाव, वीडियो वायरल

275
# (Asam Transport minister himself drove a boat
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। असम में बाढ़ से चारों ओर तबाही मची हुई है। इस तबाही के बीच लोगों को सुरक्षित निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। सबसे ज्यादा समस्या मरीजों को हो रही है। उनके इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने का कोई साधन भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है जिसमें असम के परिवहन मंत्री परिमल सुक्लबैद्य बाढ़ के बीच एक नाव चलाते हुए एक मरीज को अस्पताल ले जाते हुए नजर आ रहे हैं (Asam Transport minister himself drove a boat )।

राज्य के अधिकारियों की सूचना के मुताबिक असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और 30 जिलों में 45.34 लाख लोग अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से सबसे बुरी तरह प्रभावित बारपेटा जिले में 10,32,561 लोग बाढ़ से पीड़ित हैं। राज्य में लगभग 15 दिन पहले आई बाढ़ की लहर के बीच असम के परिवहन मंत्री परिमल सुक्लबैद्य एक ऐसे मरीज के लिए नाविक बने, जिन्हें अपने निर्धारित डायलिसिस के लिए अस्पताल जाना था।

इस वीडियो में सुक्लबैद्य को एक छोटी नाव में बराक घाटी में बाढ़ से डूबी सड़क से जाते हुए देखा जा सकता है (Asam Transport minister himself drove a boat )। वीडियो में कई लोगों को नाव के करीब घुटने तक पानी में चलते हुए भी देखा गया। गौरतलब है कि परिवहन मंत्री परिमल सुक्लबैद्य इस समय कछार के सिलचर में डेरा डाले हुए हैं। वे स्थानीय विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बराक घाटी में बाढ़ की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।