spot_img

एक प्रेमिका के लिए भिड़े दो प्रेमी, प्रेमिका ने जब अपनी पसंद बताई तो दूसरा खो बैठा आपा। कर डाला यह हाल

न्यूज जंक्शन 24, खटीमा।

यहां शुक्रवार को अजीब गरीब स्थिति पैदा ही गई। लड़की एक और प्रेमी दो, दोनों ही उसको अपना बताने पर अड़े थे। इसी बीच लड़की को यह बताने के लिए बुलाया गया कि वह किसकी है। लड़की ने जैसे ही अपनी पसंद बताई कि दूसरा लड़का आपा खो बैठा और उसने लड़की के प्रेमी को गोली मार दी। गोली जांघ को चीरत हुई निकल गई। घटना से हड़कंप मचा हुआ है।
घटना शुक्रवार की शाम पहेनिया के पास हुई। एक लड़का श्रीपुर बीछवा हलवाड़ी का है, जबकि दूसरा लड़का झनकट का हैं। गोली लगने से घायल युवक मनीष ने बताया कि
झनकट निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा उसकी गर्लफ्रेंड है। 2 दिन पहले एक अन्य युवक ने मुझे मोबाइल पर फोन कर कहा वह तेरी नही मेरी गर्लफ्रैंड है, आइंदा छात्रा से कोई संपर्क मत रखना। रखोगे तो परिणाम भुगतने को तैयार रहना।
मनीष ने बताया वह अपनी गर्लफ्रेंड को उस युवक के पास ले गया और आमना-सामना करा दिया। युवती ने भी मनीष से दोस्ती होने की बात कबूल की। उस वक्त वह युवक चला गया। उसके बाद फिर से उसका फोन आया और पहेनिया में मिलने को बुलाया। मनीष ने बताया कि वह अपने दोस्त राहुल के साथ जैसे ही मिलने पहुंचा कि वहाँ पहले से ही 12-13 लड़के लाठी डंडे लेकर इंतजार कर रहे थे। वह कुछ समझ पाता कि युवक ने उस पर गोली चला दी। गोली राहुल के पैर में लगी। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर अख़लीम अहमद ने बताया कि गोली बाएं पैर में लगी है।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!