spot_img

मौसी और भांजी ने आपस में ही रचा ली शादी, पुलिस ने पकड़ा तो दोनों की कहानी सुन सभी रह गए सन्न

न्यूज जंक्शन 24, कानपुर।

प्रेम प्रसंग में शादी का मामला तो बहुत सुना होगा, मगर कानपुर में एक हैरतअंगेज मामले ने सभी को चौंका दिया है। यहां मौसी और भांजी ने अलग-अलग घर से भागकर आपस में शादी कर ली। पुलिस ने पकड़ा तो हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। दोनों की रासलीला से परिजन हैरान हैं। इधर पुलिस भी कड़ी पूछताछ में लगी हुई है।
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक मध्यम श्रेणी का प्रभाव रहता है। पिता प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी 19 वर्षीय बेटी 2 सितंबर को लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की मगर उसका कहीं पता नहीं लगा। थक हार कर परिजनों ने चकेरी थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस भी खोजबीन में जुट गई, इसी बीच अगले ही दिन पता चला कि लापता युवती की भांजी भी लखनऊ से लापता हो गई। दो लोगों के गुमशुदा होने से परिवार और रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। दोनों के नंबर स्वीच ऑफ जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के नंबर सर्विलांस पर लगा दीए। कई दिन बाद पुलिस को दोनों के नंबर गाजियाबाद के अंबरगंज थाना क्षेत्र से मिली। पुलिस युवती की तलाश में गाजियाबाद पहुंच गई। वहां एक मकान में चकेरी और लखनऊ से लापता दोनों मौसी और भांजी बरामद हो गईं। दोनों के साथ एक और युवती मिली। पुलिस उसे भी कानपुर उठा लाई। तीनों से पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो मौसी और भांजी ने सारा राज उगल दिया। दोनों ने बताया कि वह आपस में रजामंदी करके ही फरार हुईं थीं। दोनों को ठिकाना देने में तीसरी लड़की ने मदद की। पकड़ी गई लड़की, फेसबुक फ्रेंड थी। जिससे फेसबुक से जान पहचान हुई थी। दोनों ने बताया कि जनवरी में उन लोगों ने शादी रचा ली है। लेकिन कोरोना के कारण मिलना ही नहीं हो पा रहा था। इसलिए उन्होंने भागने का फैसला लिया। यह सुन परिवार बाले भी हैरान रह गए। रिश्ते में मौसी-भांजी इन दोनों युवतियों ने अलग होने से इनकार कर दिया है। साथ ही कहा कि उनके बीच बहुत कुछ हो चुका है।

(बहुत ज्यादा रहती थीं साथ )
परिजनों ने बताया कि मौसी-भांजी आपस में बहुत ज्यादा जुड़ी हुई थीं। दोनों अक्सर पास ही रहती रहीं। कभी मौसी भांजी के घर पहुंच जाती थी तो कभी भांजी मौसी के यहां आ जाती थी। जिस तरह की दोनो ने टिकटोक बनाई हैं, उससे भी अब परिजनों का दिमांग ठनक रहा है। परिजनों का कहना है कि दोनों लड़कियां हैं, कभी इस तरह की हरकत की तरफ सोचा ही नहीं।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!