spot_img

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हमारे यहां इस गांव के हैं मतदाता, पढ़िये चौकाने वाली नई जानकारी।

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ।

जी हां, हेडिंग पड़कर आप चौंक रहे होंगे कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा आखिर भारतीय गांव के मतदाता कैसे हो सकते हैं। लेकिन मतदाता सूची के मुताबिक तो यही बात सामने आ रही है।
मामला उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले का है। यहां भी मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम तेजी से चल रहा है। क्योंकि जल्द ही प्रदेश में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। लिहाजा उससे पहले मतदाता सूची को दुरुस्त किया जाना है। मतदाताओं के नाम सही हैं या गलत, या फिर नए जोड़ने का काम किया जाना है। टीम ने मतदाता सूची जांची तो पता चला कि जिले के डुमरियागंज ब्लॉक के भैंसहिया ग्राम सभा में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का नाम भी दर्ज है। यह देख टीम हैरान रह गई, हालांकि सूची में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव समेत अन्य कई दिग्गज नेताओं के नाम की दिखाई दिए हैं। मामले को तत्काल उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया तो वह भी चौक गए।
डुमरियागंज के एसडीएम त्रिभुवन ने तत्काल खंड विकास अधिकारी को इस मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। कहा गया है कि यह पता लगाया जाए सूची बनाते समय किस-किस की ड्यूटी थी और यह गलतियां किस स्तर पर हुई है। खास बात यह भी है जहां ओबामा जैसे दिग्गज यहां के मतदाता है वही गांव की सैकड़ों लोगों के नाम इस सूची में दर्ज ही नहीं है। सरकारी लापरवाही पर उठे बड़े सवाल को लेकर जांच शुरू हो गई है।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!