जब सारथी फाउंडेशन के थैला वितरण समारोह के साक्षी बने श्रीराम, लक्ष्मण और सीता…

390
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी :  पॉलीथिन मुक्त हल्द्वानी का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही सारथी फाउंडेशन समिति का अभियान श्रीराम की लीला में भी जारी है। एक अच्छे अभियान के लिए श्रीराम लीला कमेटी की ओर से समिति के संस्थापक नवीन पंत समेत कई पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि इस लीला में श्री राम, लक्ष्मण और सीता मैया का स्वरूप करने वाले पात्रों के बीच पॉलीथिन मुक्ति का संदेश दिया गया।

  “पर्यावरण जन जागरण अभियान” के अंतर्गत पोलीथीन हटाओ जीवन बचाओ अभियान के क्रम में हल्द्वानी के ऊंचापुल स्थित 47 वर्ष पुरानी ग्रामीण श्री रामलीला कमेटी ऊंचा पुल मैदान में रामलीला कमेटी के समस्त गणमान्य सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सारथी थैला भेंट किया गया। सारथी फाउंडेशन की इस लोकप्रिय मुहिम की सराहना करते हुए श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष श्री त्रिलोक चन्द्र दुर्गापाल द्वारा सारथी फाउंडेशन समिति के *संस्थापक संयोजक नवीन पन्त*, *ज्ञानेंद्र जोशी, पार्षद* *मधुकर श्रौत्री, नीलू नेगी, मनीष* *पन्त, राजेश भारद्वाज* को फूल मालाओं से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  यहां नदी में गिरी कार- दो भाईयों समेत चार की गई जान
रामलीला में पॉलीथिन मुक्त थैला बांटते सारथी फाउंडेशन के पदाधिकारी

संचालनकर्ता पार्षद एवं रंग मंच इंचार्ज प्रमोद पंत ने सारथी संस्था के उद्देश्यो को जनता को बताकर पोलीथीन का प्रयोग ना करने का आह्वान किया।

सारथी संस्था द्वारा इसके उपरांत मंच पर कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सारथी झोला देकर अपना झोला वितरण अभियान चलाया। जिसमें प्रमुख रूप से श्री राम लीला कमेटी अध्यक्ष तिरलोक चन्द्र दुर्गापाल, महामंत्री कमल ढोडियाल, व्यवस्थापक तरूण नैनवाल, संरक्षक भुवन चंद्र भगत, संरक्षक भोला भगत, कोषाध्यक्ष कौसतुभानंद जोशी, टीकम सिंह पतलिया, गोपाल सिंह धोनी, श्रीमती हेमा पतलिया, श्रीमती मधु बिष्ट,जानकी पोखरिया, कोषाध्यक्ष सुरेश गौड़, मनोज जोशी, मनीष आर्या आदि प्रमुख रहे।  संचालन रंग मंच इंचार्ज एवं पाषर्द प्रमोद पन्त  द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बस और ट्रक की भिड़ंत में 20 छात्र घायल, मुख्यमंत्री ने जाना हाल चाल

सारथी फाउंडेशन समिति की तरफ से संस्थापक संयोजक नवीन पन्त, ज्ञानेंद्र जोशी, संस्था सहयोगी एवं पार्षद मधुकर श्रौत्री,  नीलू नेगी, मनीष पन्त, राजेश भारद्वाज द्वारा झोला वितरण किया गया।