एक मछली ने पूरे नैनीताल में मचाई आफत, भूस्खलन के पीछे वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, पढ़ें ये रिपोर्ट

929
# landslide in Nainital
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। नैनीताल में भूस्खलन (landslide in Nainital) बड़ी आफत ला रही है। इसके पीछे एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नैनीताल की पहाड़ों को यहां की झील में पहल रही एक छोटी मछली है। जिसका नाम कॉमन कार्प फिश है। यह मछली पानी के भीतर से ही भोजन की तलाश में नैनीताल की जमीन खोद रही है। इसी कारण माल रोड सहित नैनी झील के अासपास भूस्खलन हो रहा है। यह खुलासा हुआ है पंतनगर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के शोध में।

पंतनगर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि नैनी झील में पाई जाने वाली कॉमन कार्प मछली झील की सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो चली है। यह भोजन की तलाश में अंदर ही अंदर झील की पहाड़ियों को खोद रही है, जिससे शहर की माल रोड समेत अन्य पहाड़ियों पर भूस्खलन की समस्या देखने को मिल रही है।

इस रिपोर्ट पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि नैनी झील में करीब 60 फीसदी तक कॉमन कार्प मछलियां है, जो नैनी झील के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रही हैं। ये मछलियां खाने की तलाश में झील के भीतर भूमि खोद रही है, जो एक कारण शहर की मॉल रोड समेत पहाड़ियों पर हो रहे भू कटाव का हो सकता है (landslide in Nainital)। इस वजह से अब कॉमन कार्प मछलियों को झील से निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि नैनी झील के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत किया जाएगा। इससे झील समेत मॉल रोड की पहाड़ी में हो रहे भू-धंसाव पर रोक लग सकेगी।

वहीं, शीतजल मत्स्य अनुसंधान केंद्र के निदेशक पीके पांडे बताते हैं कि कॉमन कार्प मछली नैनी झील के अस्तित्व के लिए खतरा हैं। यह खाने की तलाश में भूमि खोदती है, लिहाजा कॉमन कार्प मछली को झील से निकालकर इसमें महाशीर मछली डाली जानी चाहिए, ताकि झील के इकोसिस्टम को सुरक्षित रखा जा सके।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।