किराये के मकान को बना दिया अय्याशी का अड्डा, कालोनी वालों ने रंगेहाथ पकड़वाया। देखिए क्या-क्या मिला

185
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, बरेली

किराये का मकान लेकर मेडिकल लाइन के एक युवक ने उसे अय्याशी का अड्डा बना दिया। यह मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है। जहां पर अय्याशी से परेशान कॉलोनी वालों ने पुलिस को बुलाकर रंगे हाथ लड़का और लड़की को पकड़वाया। कमरे तमाम अश्लील सामग्री मिली है। पुलिस लड़का-लड़की समेत उन्हें थाने ले गई।
इज्जतनगर मुंशीनगर में नारायन धाम आश्रम के पास रहने वाले कपिल शर्मा ने बताया कि उनके घर के सामने बने मकान में मेडिकल लाइन का युवक किराये पर रहता है। जिसने उसे अय्याशी का अड्डा बना रखा था। रोजाना लड़के बदल बदल कर बारी बारी से लड़कियां लाते हैं। इसकी वजह से कॉलोनी का महौल बिगड़ गया। उन्होंने बताया कि मकान में रहने वाला युवक अपने काम पर चला जाता है। जिसके बाद एक के बाद दिन भर लड़के लड़कियां आते रहते हैं। मंगलवार को इन सब बातों से परेशान होकर कॉलोनी में ही रहने वाले गिरीश अरोड़ा ने उक्त युवक को समझाने का प्रयास किया तो वह अभद्रता करने लगा। इसके बाद रात को ही एक युवक मकान में लड़की लेकर पहुंच गया। जिसके बाद कॉलोनी वालों ने हंगामा कर दिया और पीआरवी को सूचना दे दी। इसके बाद ही तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मकान में मौजूद लड़का लड़की को अपने साथ थाने ले गई। कमरे से अश्लील सामग्री बरामद हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने किराये पर मकान लेने वाले युवक से फोन पर बात की तो उसने बताया कि अंदर मौजूद युवक उसके स्टाफ का है जिसने रुम की चाबी मांगी थी। इसलिये उसे दे दी। जबकी कॉलोनी वालों का कहना है कि उक्त युवक भी लड़कियां लाकर अय्याशी करता है।

किराये निकलने के साथ ही हो जाती है मोटी कमाई

क्षेत्रवासियों ने बताया कि मकान को अय्याशी का अड्डा बनाने वाला आरोपी युवक घंटे के हिसाब से रकम लेता है। जिसको हिसाब किताब करते हुये उन्होंने अपनी आंखों से देखा है। उक्त युवक एक दो हजार रुपये से मकान को देता है। जिससे किराया निकलने के साथ ही उसका अपना खर्चा भी निकल जाता है।

अपनी बारी का इंतजार करते है लड़के लडकियां

विरोध कर रहे क्षेत्रवासियों का कहना है कि एक युवक और युवती के मकान में जाने के बाद उनका समय पूरा होने से पहले दूसरा जोड़ा मकान के बाहर खड़े होकर इंतेजार करता है। इसी तरह एक के बाद एक युवक युवतियां आती रहती हैं।