उत्तराखंड के आसमान पर दिखा अनोखा सूरज, वैज्ञानिकों ने बताई ये वजह, वायरल होने लगीं तस्वीरें और वीडियो

621
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के आसमान पर रविवार को एक अद्भुत सूर्य नजर आया। नीले आसमान और सफेद बादलों के पीछे लोगों ने सूरज के चारों ओर इंद्रधनुषी घेरे को देखा तो हैरान रह गए। कई लोग इसे खगोलीय घटना तो कई इसे ईश्वरीय चमत्कार बता रहे थे। कौतुहलवश लोगों ने इसे अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया। जो अब वायरल हो रहे हैं। हालांकि वैज्ञानिक भाषा में इस घटना को सन हालो कहा जाता है।

दरअसल सूर्य के किनारे बनने वाले सतरंगी छल्ले को सन हालो कहा जाता है जो कि साधारण और वायुमंडलीय घटना है। जब सूरज धरती से 22 डिग्री के ऐंगल पर होता है तो आसमान में सिरस क्लाउड (ऐसे बादल जिनकी परत काफी पतली हो) की वजह से यह रिंग बन जाती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि भारत में भले ही यह घटना दुर्लभ हो, लेकिन ठंडे देशों में यह सामान्य घटना है। जब सूरज के आसपास नमी भरे बादल होते हैं, तब यह घटना होती है। इसलिए इस तरह के नजारे एक ही इलाके में दिखाई जाते हैं।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।