रेलयात्री ध्यान दें : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, काठगोदाम से मुंबई जाने वाली एकमात्र ट्रेन के फेर फिर बढ़ाए गए

200
# Kathgodam-Dehradun Express will run daily
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। काठगोदाम से मुंबई जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने पूर्व से चलायी जा रही ट्रेन के फेरे एक बार फिर से बढ़ा दिए हैं।

इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि काठगोदाम-मुंबई के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अब मुंबई सेन्ट्रल से बुधवार को चलने वाली मुम्बई सेन्ट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक विशेष गाड़ी (09075) का संचालन 27 जुलाई 2022 तक एक फेरे के लिये बढ़ाया गया है। वहीं काठगोदाम से गुरुवार को चलने वाली काठगोदाम-मुम्बई सेन्ट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी (09076 ) का संचालन 28 जुलाई, 2022 तक एक फेरे के लिए बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने तमंचे के बट से बोला था हमला, दो गिरफ्तार

इससे पहले पिछले हफ्ते भी इस ट्रेन का संचालन दोनों स्टेशनों सेएक-एक फेरे के लिए बढ़ाया गया था। ट्रेन का संचालन 20 अप्रैल से शुरू हुआ था। समर स्पेशल नाम से संचालित यह ट्रेन काठगोदाम से गुरुवार को शाम 5.30 बजे चलकर शुक्रवार की रात 8.55 बजे मुंबई पहुंचती है।

यह भी पढ़ें 👉  बच्ची को उठाकर जंगल में ले गए युवक, एक ने किया दुष्कर्म, दूसरा करता रहा निगरानी

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।