शादी के ढाई महीने में ही आलिया भट्ट ने दी खुशखबरी, मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस, शेयर की तस्वीरें

336
# Alia Bhatt pregnent
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, मुंबई। मनोरंजन की दुनिया से एक बड़ी खबर आ रही है। ढाई महीने पहले शादी करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं। आलिया ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी (Alia Bhatt pregnent) की खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने अपने अल्ट्रासाउंड अपॉइंटमेंट करवाते हुए एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, “हमारा बच्चा ….. जल्द ही आ रहा है।” इस तस्वीर में आलिया को अस्पताल के एक बेड पर लेटे हुए देखा जा सकता है। उनके बेड के बगल में एक्ट्रेस के पति और एक्टर रणवीर कपूर बैठे हैं, जो कैप लगाए हुए हैं। दोनों एक अल्ट्रासाउंड मशीन के मॉनीटर की तरफ देख रहे हैं।

आलिया भट्ट ने इस साल 14 अप्रैल को बॉयफ्रेंड और एक्टर रणबीर कपूर से शादी रचाई थी। रणबीर और आलिया की शादी को अभी ढाई महीए हुए हैं और कपल ने फैंस को खुशखबरी सुना दी है। इंस्टाग्राम में शेयर की गई तस्वीर में अल्ट्रासाउंड माॅनीटर की तरफ देखते हुए आलिया भट्ट (Alia Bhatt pregnent) काफी खुश दिख रही हैं। हालांकि मॉनीटर की डिस्प्ले पर एक बड़ा सा दिल वाला स्टिकर लगाकर ढक दिया गया है। इसके साथ ही, उन्होंने एक तस्वीर और शेयर की है। इस तस्वीर में शेर की एक फैमिली दिख रही है, जिसमें एक शेरनी शेर को प्यार से सहला रही है, एक शावक उन्हें देख रहा है।

आलिया भट्ट ने जैसे ही यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की, वैसे ही उन्हें बधाइयां मिलना शुरू हो गई। सबसे पहले रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने रिएक्ट किया। उन्होंने दिल वाले और प्यार करने वाले इमोजी शेयर किए। मौनी रॉय ने कमेंट में ‘ऊँ नमः शिवाय’ के साथ अपनी अथाह खुशी व्यक्त की। वहीं, रकुल प्रीत सिंह ने कमेंट में दिल वाले इमोजी के साथ अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। उन्होंने लिखा, “ओह माय माय कॉन्ग्रेचुलेशन।”

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।