न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। सावन के महीने में कांवड यात्रा जोर-शोर से चल रही है। हरिद्वार-ऋषिकेश में दूर-दूर से कांवड़िए गंगाजल भरने के लिए पहुंच रहे हैं। मगर इन कांवड़ियों में एक कांवड़िया (Kanwar pulling a hook with a sharp hook on his back) लोगों का ध्यान खींच रहा है। उसकी भोलेनाथ के प्रति आस्था लोगों को दांतों तले उंगलियां दबाने में मजबूर कर रहा है।
दरअसल, हरियाणा के कैथल का यह युवक अपनी पीठ पर नुकीले हुक गाड़कर खून से लथपथ होकर कांवड़ खींचकर ले जा रहा है (Kanwar pulling a hook with a sharp hook on his back)। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 24 सेकेंड के इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान और भगवान शिव के प्रति उसकी आस्था देखकर दंग है।
वायरल वीडियो हरिद्वार के रेलवे स्टेशन रोड का बताया जा रहा है। युवक एक कांवड़ को खींचकर ले जा रहा है। कांवड़ ठेली के ऊपर सजी है और उसमें टायर लगे हैं, जो युवक के पीठ पर गड़े दो हुक से बंधी है। हुक वाली जगहों से खून रिस रहा है। उसके साथ दो युवक भी चल रहे हैं, जो कांवड़िए के पीठ से निकलने वाले खून को कपड़े से पोंछ रहे हैं। शिव भक्ति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। युवक के पीठ पर हुक से बंधी कांवड़ में शिव अनोखी कांवड़ हरिद्वार से कैथल लिखा है।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
![](https://www.newsjunction24.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-HaryalServiceCenter.jpeg)
![loading](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)