उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल, एक ऑडियो के कारण बुरी तरह घिरी भाजपा

366
खबर शेयर करें -

न्यूज़ जंक्शन 24, हल्द्वानी। चुनावी संग्राम में फंसे उत्तराखंड की सियासत में भूचाल आ गया है। यह भूचाल वायरल हो रहे एक ऑडियो के कारण आया है, इस ऑडियो में एक शख्श किसी महिला से अश्लील बातें कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह ऑडियो भाजपा के वरिष्ठ नेता और सरकार में कैबिनेट मंत्री बंसीधर भगत का है, जो इस समय कालाढुंगी विधानसभा सीट से प्रत्याशी भी हैं। हालांकि हम इस ऑडियो की पुष्टि नही कर रहे।

मगर विपक्षी दल इस ऑडियो के जरिये भाजपा पर हमलावर हो गए है, वहीं भाजपा ईए साजिश बात रही है। कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. समां मोहम्मद ने 2020 की एनसीआरबी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उत्तराखंड में एक साल में दुष्कर्म के 487 मामले दर्ज हुए। पॉक्सो एक्ट में 573 केस दर्ज हुए। कहा कि इसे संयोग कहा जाए या प्रयोग, जहां-जहां बीजेपी की सरकारें हैं, वहां महिलाओं के साथ दुष्कर्म, यौन शोषण के मामले बढ़े हैं। उन्होंने कई भाजपा नेताओं के नाम गिनाए, जो यौन उत्पीड़न के मामलों में आरोपी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आंधी-तूफान ने मचाई तबाही- बाइक में पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत

वहीं कांग्रेस के ही वरिष्ठ प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ ने कहा कि ऑडियो में जो व्यक्ति महिला से अश्लील बातें कर रहा है, वह व्यक्ति भाजपा सरकार में है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं, इस ऑडियो से पता चल जाता है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस ऑडियो की जांच कराएगी। जांच में साक्ष्य मिलने के बाद इनको जेल जाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  युवती की हत्या मामले में आई बड़ी अपडेट, दरोगा की बेटी निकली मृतका

इधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने इसे षड्यंत्र करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी इस साजिश का पर्दाफाश करेगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने ऑडियो को निराधार, झूठा और कांग्रेस का षड्यंत्र बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस षडयंत्रों में माहिर है। तीन दिन पहले उसने षड्यंत्र करना प्रारंभ कर दिया। ऑडियो को साजिश बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी इसे बेहद गंभीरता से लेगी। इस साजिश का पर्दाफाश भी किया जाएगा। साजिश में जो भी शामिल हैं, उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हाथी के हमले में किसान की मौत, गुस्साए किसानों का हंगामा

पार्टी के ही प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि ऑडियो में कोई सत्यता नहीं है। उन्होंने भी इसे कांग्रेस की साजिश बताया।