न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। मदरसों के सर्वे को लेकर सीएम धामी के आदेश के बाद अब एक नई खबर सामने आ रही है। खबर है कि उत्तराखंड के मदरसों (madrasas of Uttarakhand) में अब स्मार्ट क्लास शुरू होंगी। सुबह बच्चे कुरान पढ़ेंगे। इसके बाद सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक सामान्य स्कूल की तरह कक्षाएं चलेंगी। इनमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप व टैबलेट दिए जाएंगे। इसके अलावा कुछ मदरसों के छात्र-छात्राओं को ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की बैठक में पिरान कलियर दरगाह के बाहर सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया गया। बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि कैमरे से ऑनलाइन सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के मुताबिक बोर्ड के तहत प्रदेश में 103 मदरसे हैं। इनमें कुछ मदरसों (madrasas of Uttarakhand) को स्मार्ट स्कूल की तर्ज पर चलाया जाएगा।
बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि दरगाह के भीतर कोई व्यक्ति नशा करके न जाए इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाया जा रहा है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वक्फ बोर्ड की देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल की जिन संपत्तियों पर अतिक्रमण है। उन सभी 145 संपंतियों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित को नोटिस जारी किया गया है।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
![](https://www.newsjunction24.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-HaryalServiceCenter.jpeg)
![loading](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)