spot_img

तो गिफ्तार होंगे भाजपा विधायक महेश नेगी!

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून : अल्मोड़ा जिले में द्वाराहाट सीट से भाजपा विधायक महेश नेगी पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटकती दिख रही है। विधायक नेगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के पुलिस ने बयान दर्ज करना शुरू कर दिए हैं। जिस तेजी और सघनता से बयान लिए जा रहे हैं, उससे सम्भावना है कि पुलिस किसी नतीजे पर जल्द पहुंचने की तैयारी है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ऐसे मामलों में किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं चाहते हैं और उन्होंने पुलिस को पूरी निष्पक्ष तरीके से जांच को आगे बढ़ाने के लिए कहा है ताकि जनता के बीच भाजपा की कोई छवि धूमिल न होने पाए। इसी की शह मानी जा रही है कि डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने भी अब साफ कह दिया है कि दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो गिरफ्तारी सम्भव है। कानून अपना काम कर रहा है। इसमें जरा भी कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!