spot_img

शादी की पहली रात में ही नई दुल्हनियां ने दिया ऐसा तोहफा, पति पहुंच गया सदमे में

न्यूज जंक्शन 24, अमरोहा : अब शादियां करने में भी सावधानी नहीं बरती तो आपके जीवन में कुछ भी सम्भव है। अमरोहा में एक युवक के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। धूमधाम से शादी रचाकर दुल्हन को घर लाने के बाद दुल्हा बहुत खुश था। लेकिन एक ही रात में उसको ऐसा सदमा लगा कि वह अभी तक कोमा में है।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक नई नवेली दुल्हन की करतूत ने पति और उसके घरवालों के होश उड़ा कर रख दिए। 3 दिन पहले सात फेरों के साथ रचाई गई शादी की खुशियां पल भर में काफूर हो गईं।
मामला अमरोहा के थाना हसनपुर क्षेत्र के करनपुर गांव का है। 3 दिन पहले एक बिचौलिए ने यहां रहने वाले कोपल सिंह की शादी 70 हजार रुपए में एक अनजान लड़की से करवाई थी। दुल्हन ने अपना नाम निशा बताया था। सुंदर दुल्हन पाकर कोपल अपनी नई जिंदगी के ताने-बाने बुन रहा था। गुरुवार सुबह जब वह सोकर उठा तो उसकी खुशियां काफूर हो गईं। घर में उसकी नई दुल्हन गायब थी। काफी तलाश के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चल सका। कोपल के होश तब उड़ गए जब उसने और उसके घरवालों ने घर में रखी नकदी और जेवरात चेक किए। नई दुल्हन सब लेकर गायब हो चुकी थी। इस धोखे के बाद कोपल और उसका परिवार थाने पहुंचा और पुलिस में शिकायत की। अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप का कहना है कि शिकायत के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपी दुल्हन और शादी कराने वाले बिचौलिए की तलाश की जा रही है।
दूल्हा बोला- वह इतनी कोमल थी, कि मुझे उसकी करतूत पर अभी विस्वास नहीं हो रहा है। वो लगती नहीं थी ऐसी।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!