spot_img

धूम धड़ाके के लिए बरेली का पटाखा बाजार तैयार, जानिए कौन-कौन से पटाखे हैं इस बार

बरेली। दीवाली पर आतिशबाजी और पटाखों के जरिए धूम धड़ाके के लिए शहर तैयार हो गया है। सतरंगी आतिशबाजी और अनार के साथ ही जोरदार धमाके वाले बमों की भी खूब डिमांड है। बेरियम फ्री इको फ्रेंडली आतिशबाजी भी बाजार में उपलब्ध है।
दीपावली से पहले पटाखों की दुकान पर जबरदस्त भीड़ नजर आ रही है। 100 फुटा रोड पर स्थित थोक दुकानदार भी रिटेल की बिक्री कर रहे हैं। इन दुकानों पर आसपास के शहरों से भी लोग आ रहे हैं। इनमें अधिकांश छोटे दुकानदार हैं। लोग अपनी अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। तमाम लोग ऐसे हैं जिन्हें रोशनी करने वाली आतिशबाजी पसंद हैं तो वहीं तमाम को तेज आवाज करने वाले हैंड ग्रेनेड और बम। पर्यावरण के प्रति जागरूकता के चलते बहुत से लोग इको फ्रेंडली पटाखे भी खरीद रहे हैं। हालांकि इनकी संख्या काफी कम है। फिर भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद कई कंपनियों ने बेरियम फ्री आतिशबाजी भी बाजार में उतारी है।

जीएसटी के कारण घट गया मार्जिन
जीएसटी के कारण इस बार मार्जिन काफी कम हो गया है। पहले प्रिंट रेट से लगभग 50 फीसदी कम पर आतिशबाजी बिकती थी। सबको पता था कि आतिशबाजी पर दोगुने से ज्यादा के दाम लिखे होते हैं। इस बार ऐसा नहीं है। बहुत सी कंपनियों ने भारी भरकम रेट प्रिंट नहीं करवाये हैं। मार्जिन कम होने के खेल में व्यापारी और ग्राहक दोनों उलझे हुए हैं।

दो दुकानों पर चेक कर खरीदें पटाखें
एक ही कंपनी के पटाखों के पुराने और नए स्टॉक पर दाम में काफी अंतर नजर आ रहा है। बेहतर होगा कि दो-तीन दुकानों पर देखने के बाद ही ग्राहक पटाखें खरीदें।


ऐसी-ऐसी है आतिशबाजी

आवाज साथ रोशनी बिखेर देंगे स्काईशॉट
पिछले कुछ वर्षों से स्काई शॉट लोगों की बड़ी पसंद बनते जा रहे हैं। यह आसमान में जाकर तेज आवाज करने के साथ ही रंग बिरंगी रोशनी भी बिखेरते हैं।

मल्टीकलर के अनार भी आये
मल्टीकलर अनार बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंद बना हुआ है।इस को जलाने पर 7 रंग की रोशनी निकलती है। पीलीभीत में बने हुए मिट्टी के आनार के साथ ही गोल्डन अनार की भी खूब बिक्री हो रही है।

सीटी बजाते हुए चलेगी चकरी
चकरी या चक्‍करघिन्‍नी की भी कई रेंज बाजार में आई हुई हैं। म्‍यूजिकल चकरी भी खूब बिक रही है। इसको जलाने पर सीटी बजती है। एक चकरी ऐसी है जिसमें रंग बिरंगी रोशनी के साथ कई धुनें निकलती हैं। बच्चे फुलझड़ी भी खूब ले रहे हैं।

व्हिस्‍लिंग व्‍हील्‍स की अदा ही निराली
व्हिस्‍लिंग व्‍हील्‍स कुछ महंगा आइटम है। यह आसमान में जाकर कई चक्कर लगाते हुए रंग बिरंगी रोशनी निकालता है। उसके साथ ही इसमें सीटी जैसे आवाज भी निकलती है।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!