Bareilly news- छुट्टी पर घर आया था जवान, ऐसा क्या हुआ कि चली गई जान

225
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, बरेली। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में बड़ी घटना हो गई। छुट्टी पर घर आया जवान तालाब में नहाते वक्त डूब गया। बामुश्किल गांव वालों ने उसे बचाया। अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई।
गांव निवासी अनिल कुमार गंगवार (32) सैनिक थे। उनकी गांव के निकट स्कूल के पास स्थित मढी तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वे डूब गए। घरवालों के मुताबिक वह 13 जुलाई को छुट्टी पर आये थे। सात भाई बहनों में सबसे छोटे थे। इकलौती बहन का विवाह हो चुका है। सभी भाई अलग-अलग रह रहे थे। अनिल अपनी 70 वर्षीय माता चमेली देवी के साथ रह रहे थे। 4 वर्ष का बेटा अरनव तथा 8 माह की एक बेटी है। ग्राम प्रधान ने बताया कि तालाब से डूबने से गंभीर हालत में पहले भोजीपुरा के एक निजी चिकित्सालय, बाद में बरेली के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए। बाद में मिलिट्री हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। ग्राम प्रधान ने शेरगढ़ थाना को सूचना दे दी है लेकिन दोपहर 12.45 बजे तक थाना से कोई भी पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा था।