न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। शहर में हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दहेज में बाइक न मिलने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी (woman murdered in Haldwani )। महिला का शव फंदे से लटकता मिला है। पुलिस ने महिला के मायके वालों की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में शाहजहांपुर निवासी गिरंद ने बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी अनीता की शादी छह साल पहले बरेली के अनुज के साथ की थी। दोनों के दो बच्चे भी है। मगर इतने साल बाद भी सुसराल वाले बेटी से दहेज में एक लाख रुपये और अपाची बाइक की मांग कर रहे थे। इसे लेकर अनीता को प्रताड़ित किया जाने लगा।
गिरंद ने बताया कि तीन महीने पहले अनुज पत्नी अनीता और बच्चों को हल्द्वानी आ गया था और यहां पनियाली में रह रहा था। बुधवार को बेटी की मौत की खबर मिली। बेटी का शव फंदे से लटका हुआ था (woman murdered in Haldwani )। दामाद अनुज ने ही इसकी सूचना दी थी। एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि मृतका के पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज हत्या व दहेज उत्पीडऩ की धारा में केस दर्ज किया गया है।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
![](https://www.newsjunction24.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-HaryalServiceCenter.jpeg)
![loading](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)