धामी के शपथ ग्रहण से पहले उत्तराखंड को मिली पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष, नैनीताल में हुआ था इनका जन्म

597
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शपथ ग्रहण से पहले उत्तराखंड को आज पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष मिल गई है। रितु खंडूरी प्रदेश की पहली महिला स्पीकर बनेंगी। ऋतु खंडूडी का जन्म नैनीताल मेें 25 जनवरी 1965 में हुआ था। उनके पिता भुवन चंद्र खंडूड़ी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

ऋतु खंडूड़ी दूसरी बार विधायक बनी हैं। 2017 के विधासनभा चुनाव में ऋतु खंडूड़ी पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा सीट से चुनाव जीती थीं। हालांकि इस बार बीजेपी ने उन्हें कोटद्वार विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था, जहां से उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह नेगी को 3687 वोटों से हराया है। इसी सीट से कभी मुख्यमंत्री रहते हुए उनके पिता भुवन चंद्र खंडूड़ी की हार हुई थी। 2012 में सुरेंद्र सिंह नेगी ने ही भुवन चंद्र खंडूड़ी को हराया था।

यह भी पढ़ें 👉  दिन में रैकी कर रात में करते थे चोरी, चार चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं, मुख्यमंत्री धामी के साथ आज आठ मंत्री शपथ लेंगे। सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास के मंत्री बनाए जाने की पुष्टि हो गई है। रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी को भी मंत्री बनाया जाएगा। सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा भी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य, शिक्षा की दृष्टि से मॉडल बनेंगे इस दूरस्थ विकासखंड के 14 गांव
योगी, राजनाथ, गडकरी पहुंचे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देहरादून पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं। प्रधानमंत्री के शामिल होने के मद्देनजर जहां सरकार ,शासन और जिला प्रशासन के अधिकारी सक्रिय हैं, वही वायुसेना के अलावा केंद्र सरकार के अधिकारियों की टीम भी पूरी तरह सक्रिय है। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर वायुसेना के हेलीकॉप्टर के जरिए अधिकारियों ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक हवाई जायजा लिया। हवाई जायजा लेने के बाद अधिकारी तमाम व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।