शपथ ग्रहण से पहले महादेव की शरण में धामी, टपकेश्वर मंदिर में की पूजा, गुरुद्वारे में मत्था टेक मांगी यह मुराद…

273
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इससे पहले उन्होंने टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। धामी के अलावा सभी भाजपा विधायक और पदाधिकारियों ने भी विभिन्न मंदिरों में पहुंचक पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की। वहीं मदन कौशिक भी मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे। उधर, उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में सुबह प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व पुनः भाजपा सरकार लौटने पर यमुनोत्रीधाम के पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोतम उनियाल की अगुवाई में मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशालीगाँव स्थित यमुना मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। धामी सरकार की नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ खुशहाली की कामना की गई।इस मौके पर शीतकालीन पुजारी दुर्गेश उनियाल,आकाश उनियाल,सुनील उनियाल आदि भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  धधकते जंगलों पर काबू पाने के लिए जुटे हेलीकॉप्टर, पहुंच चुकी भारी क्षति
आएंगे मोदी और शाह, योगी के भी पहुंचने की संभावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। तीनों दिग्गजों की मौजूदगी में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस मेगा इवेंट में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आने की पूरी संभावना है। साथ ही सभी केंद्रीय मंत्रियों को भी शपथग्रहण समारोह में बुलाया गया है। इसी समारोह में धामी के मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  बिना एनओसी के बने बोरिंगों पर आयुक्त न‌े दिए कार्यवाही के निर्देश

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।