उत्तराखंड : भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, नैनीताल से सरिता को टिकट, हल्द्वानी से देखें कौन

413
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपने प्रत्याशियों (Uttarakhand bjp candidates) की सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 59 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। इनमें 5 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट दिए गए हैं। हल्द्वानी सीट से अभी किसी को टिकट नही मिला है, वही नैनीताल से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं सरिता आर्य को टिकट दिया गया है। रामनगर, कालाढूंगी, भीमताल से सिटिंग विधायकों ने अपनी दावेदारी बचा ली। यह से क्रमशः दीवान सिंह बिष्ट, बंसीधर भगत, राम सिंह कैरा को टिकट मिल है। बाकी सीटों पर देखें किसे कहाँ से मिला टिकट।

प्रत्याशियों की लिस्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

List of BJP candidat Uttarakhand Legislative Assembly Election 2022

इन्हें मिला टिकट

पुष्कर सिंह धामी खटीमा, मदन कौशिक हरिद्वार, पुरोला से दुर्गेश्वर लाल, यमुनोत्री से केदार सिंह रावत, गंगोत्री से सुरेश चौहान, बदरीनाथ से महेंद्र भट्ट, थराली से गोपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, घनसाली से शक्ति लाल शाह, देवप्रयाग से विनोद कंडारी, नरेंद्र नगर से सुबोध उनियाल, प्रताप नगर से विजय सिंह पंवार उर्फ गुड्डू भैया और धनौल्टी से हाल ही में बीजेपी ज्वाइन करने वाले प्रीतम सिंह पंवार को टिकट मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  खेत में पानी छोड़ने को लेकर मारपीट, युवक की गोली मारकर हत्या

चकराता से रामशरण नौटियाल को टिकट मिला है. विकास नगर से मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर से सहदेव सिंह पुंडीर, धर्मपुर से विनोद चमोली और रायपुर सीट से उमेश शर्मा काऊ मैदान में होंगे. राजपुर रोड सीट से खजान दास, देहरादून कैंट सीट से सविता कपूर और मसूरी से गणेश जोशी को टिकट मिला है. ऋषिकेश सीट से विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ही उम्मीदवार होंगे।

बीएचएल रानीपुर से आदेश कुमार, ज्वालापुर से सुरेश राठौर, भगवानपुर सीटसे मास्टर सत्यपाल, रुड़की से प्रदीप बत्रा, खानपुर से कुमार रानी, मंगलौर से दिनेश कुमार, लक्सर से संजय गुप्ता, हरिद्वार ग्रामीण से स्वामी यतीश्वरानंद, यमकेश्वर से रेनू बिष्ट, पौड़ी से राजकुमार, पौड़ी श्रीनगर से डॉक्टर धन सिंह रावत को उम्मीदवार बनाया गया है।

कल दिल्ली में हुआ था मंथन

बुधवार को दिल्ली में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश भाजपा की ओर से भेजे गए दावेदारों (Uttarakhand bjp candidates) के पैनल पर चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने 16 जनवरी को प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों के तैयार पैनल केंद्रीय नेतृत्व को सौंपा था। बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कौशिक भी इस बैठक में शामिल हुए। इसमें दावेदारों (Uttarakhand bjp candidates) के पैनल में शामिल नामों पर सीटवार पर विमर्श हुआ। उम्मीद जताई जा रही थी कि देर शाम तक पार्टी नेतृत्व प्रथम चरण में उन सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों (Uttarakhand bjp candidates) के नाम की घोषणा कर देगा, जो निर्विवाद हैं। जिन सीटों पर राजनीतिक समीकरण साधने की रणनीति या दूसरे कारणों से असमंजस है, उन पर केंंद्रीय चुनाव समिति प्रदेश के नेताओं के साथ एक बार फिर से मंथन करेगी। उसके बाद ही इन पर फैसला किया जाएगा, मगर एेसा नहीं हुआ। पार्टी ने गुरुवार तक सभी काे इंतजार कराया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना एनओसी के बने बोरिंगों पर आयुक्त न‌े दिए कार्यवाही के निर्देश

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  एकाएक रेस्टोरेंट में लगी आग, चपेट में आने से दो वाहन हुए राख, तीन लोग झुलसे

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।