spot_img

भाजपा कार्यकर्ताओं को कराया समामाजिक व राजनीतिक जिम्मेदारियों का बोध

न्यूज जंक्शन 24, हलद्वानी।

28 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक होने वाले दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर आज भाजपा नगर हल्द्वानी उत्तरी मंडल की बैठक कुमाऊं संभाग कार्यालय में हुई। बैठक में विधानसभा के प्रभारी (प्रशिक्षण) कमल नयन जोशी जी ने आगामी होने वाले प्रशिक्षण को लेकर किस प्रकार की रूपरेखा एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को किस तरह इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करना है एवं प्रशिक्षण का प्रारूप क्या होगा इसके बारे में सभी लोगों को बताया। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर अपने विचार सबके सम्मुख प्रस्तुत किए एवं अपने अनुभव साझा किए।
मंडल अध्यक्ष एवं प्रशिक्षण संयोजक नवीन पंत एवं मंडल महामंत्री एवं सह संयोजक ज्ञानेंद्र जोशी को कार्यकर्ता प्रशिक्षण संयोजक जिम्मेदारी निहित की।।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण प्रमुख गोपाल रावत, मंडल प्रशिक्षण पालक संजीव शर्मा, दर्ज़ा मंत्री श्रीमती रेनू अधिकारी, जिला मीडिया प्रभारी संजय दुमका,नगर महामंत्री दिशांत टंडन, उपाध्यक्ष पन राम,विनोद तिवारी, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी, मंत्री अनिल चंदोला, वीरेंद्र दे उपा, चंदन नेगी, आनंद आर्य, पूजा भंडारी, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम अधिकारी, पार्षद नीमा तिवारी, अंजू जोशी, मीना गोस्वामी, कमल पाठक, भगवान खत्री, विपिन जोशी, राधा तिवारी,गीता उप्रेती,पंकज जोशी,आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!