उत्तराखंड पुलिस विभाग में निकली बंपर भर्ती, इतने पदों के लिए शासनादेश जारी

519
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में जल्द भर्ती (Uttarakhand Police Recruitment) शुरू होने वाली है। शासन ने सिपाहियों के 1521 पद और 197 दरोगाओं की भर्ती की अनुमति दे दी है। शासन ने उत्तराखंड पुलिस विज्ञप्ति जारी करने के तत्काल आदेश उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे दिए हैं।

देवभूमि बेरोजगार मंच के अध्यक्ष राम कंडवाल ने बताया कि 17 दिसंबर को हमने मुख्यमंत्री आवास कूच किया था। जिसके बाद वहां पर मुख्यमंत्री के पीआरओ राजेश सेठी जी आए थे और उन्होंने कहा था मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ही आदेश कर देंगे। कहा कि बेरोजगार लगातार धरने प्रदर्शन कर रहा था और आज उनका धरना प्रदर्शन सफल हो गया। पिछले तीन साल से वह इस विज्ञप्ति के लिए लगातार मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय घेराव कर रहे थे और आज लाखों युवाओं को उत्तराखंड सरकार ने यह तोहफा दिया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रा से की छेड़खानी, विरोध पर भाई पर कर दिया हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
2016 से नहीं हुई विभाग में कोई भर्ती

उत्तराखंड पुलिस विभाग (Uttarakhand Police Recruitment) में वर्ष 2016 के बाद अब 5 वर्ष उपरांत रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। पुलिस की अलग-अलग इकाइयों में कांस्टेबलों के रिक्त पद नई भर्तियां (Uttarakhand Police Recruitment) से पूरे किए जाएंगे। जबकि सिविल और पीएससी सहित कुल 197 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती भी जल्द की जाएगी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि पुलिस की भर्ती प्रक्रिया को लेकर उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग को जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में आयोग पुलिस विभाग की मदद से नई भर्ती (Uttarakhand Police Recruitment) प्रक्रिया के कार्य को आगे बढ़ाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  24 घंटे में वनों की आग न बुझी तो डीएफओ और रेंज अधिकारी की जिम्मेदारी होगी तयः सीएम

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।