भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा, यह बयान देना पड़ गया महंगा, मच गया बवाल

261
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के हर घर तिरंगे के लेकर दिए बयान पर बवाल मच गया है। इससे जहां सियासत गरमा गई है, वहीं अब उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। इससे विवाद और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कुछ दिनों पहले ही बयान दिया था कि जिस घर तिरंगा नहीं लगाया जाएगा, लोग उसका विश्वास नहीं करेंगे। भट्ट के इस बयान के बाद विपक्षी दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी थी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन पर निशाना साधा। वहीं अब अधिवक्ता देवेंद्र सिंह राणा की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ तहरीर दी गई है। राणा कांग्रेस कार्यकर्ता भी हैं।