spot_img

काम नहीं आई हनक, दुष्कर्म के आरोप में भाजपा विधायक महेश नेगी व पत्नी पर मुकदमा। कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून।

दुष्कर्म के आरोप में फंसे भाजपा विधायक महेश नेगी के खिलाफ आखिरकार पुलिस को कड़ा कदम उठाना ही पड़ा। एसीजेएम पंचम अदालत के आदेशो के बाद नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने विधायक महेश नेगी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा उनकी पत्नी के खिलाफ भी दर्ज किया गया है।

विदित रहे कि एक महिला ने विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साथ ही यह दावा किया है काफी समय से वह उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए हुए थे। विधायक उनको कई स्थानों पर घुमाने भी ले गए थे। उनके एक बच्चा भी है, यह बच्चा विधायक का ही है। पीड़िता ने डीएनए टेस्ट की मांग भी उठाई है। इसी बीच विधायक की पत्नी ने भी महिला के खिलाफ तहरीर देकर पति की राजनीतिक छवि खराब करने और रूपयों की डिमांड करने का आरोप लगाया। पुलिस ने विधायक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस बीच पीडिता ने एसीजेएम पंचम की अदालत का सहारा लिया। जिसमें उसने पुलिस पर राजनीतिक दवाब में काम करने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। शनिवार देर रात पुलिस ने विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी रीता नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस के मुताबिक मुकदमा रेप व धमकाने की धाराओ में दर्ज कर लिया है।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!