spot_img

घर में घुसकर बहनों को छेड़ा, विरोध किया तो कर दिया यह हाल। यहां का है यह मामला

न्यूज जंक्शन 24, रुद्रपुर।

शहर में एक पड़ोसी युवक ने पास में ही रहने वाली दो सगी बहनों को छेड़ दिया। युवतियों ने विरोध किया तो आरोपितों ने युवतियों और उसकी मां को बुरी तरह पीटा डाला। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है।

पुलिस के मुताबिक भगवानपुर निवासी महिला ने बताया कि उसका पति सितारगंज में एक कंपनी में काम करता है। वह दो पुत्रियों के साथ घर पर रहती है। शनिवार रात वे सभी लोग अपने अपने कमरों में सो रहे थे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला एक युवक छत के रास्ते उसकी पुत्रियों के कमरे में घुस गया और उनसे छेड़छाड़ करने लगा। पुत्रियों ने शोर मचा दिया, जिस पर भाग गया। युवतियों की महिला का कहना है कि उसने युवक के परिजनों से उसकी शिकायत की। आरोप है कि इससे नाराज युवक के परिजनों ने उनके घर में घुसकर मारपीट कर दी। यह देख पुत्रियां बीच बचाव को आई तो उनसे भी मारपीट की। इससे वह तीनाें घायल हो गई। कोतवाल कैलाश चंद्र भटट ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!