मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल को दिया इस्तीफा, अब यह बनने जा रहे मुख्यमंत्री…

141
खबर शेयर करें -

News junction 24.com

(Hariyana ) चंडीगढ़.: हरियाणा में तेजी से राजनीतिक घटनाक्रम बदल रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया है। जजपा अब सत्ता में हिस्सेदार नहीं होगी। एक बार फिर मनोहर लाल करीब दो बजे फिर शपथ लेंगे।

अब राज्य में भाजपा के साथ जननायक जनता पार्टी से गठबंधन नहीं रहेगा। एक पूर्व शिक्षा मंत्री ने इसकी तस्वीर साफ कर दी है। उनका कहना है कि मनोहर लाल ही दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। इस तरह मनोहर लाल अब तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

गठबंधन की सरकार का इस्तीफा सिर्फ जजपा से गठबंधन खत्म करने के लिए दिया गया है।
भाजपा ने विधायक दल की बैठक चंडीगढ़ में बुलाई है।

बैठक में मनोहर लाल केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में दोबारा भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। अभी यह देखना है कि मनोहर लाल अकेले शपथ लेंगे या फिर रणजीत सिंह चौटाला सहित दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे।