मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में किया बड़ा एलान, इन चीजों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा …

203
खबर शेयर करें -

लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने मथुरा में मांस-मदिरा की बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इससे प्रभावित लोगों का व्यवस्थित पुनर्वास किया जाए। सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने के बाद महाविद्या रामलीला मैदान पर आयोजित समारोह में उन्होंने यह एलान किया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना एनओसी के बने बोरिंगों पर आयुक्त न‌े दिए कार्यवाही के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महिमा को पुनर्जीवित करने के लिए शराब और मांस के व्यापार में लगे। इससे प्रभावित लोग दूध बेचना शुरू कर सकते हैं। द्वापर युग का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध उत्पादन और दूध की बिक्री के क्षेत्र में लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ब्रज के विकास में किसी प्रकार का अवरोध नहीं आएगा। धन की कोई कमी नहीं होगी। सप्तपुरियों में शामिल मथुरा को भौतिक और तकनीकी रूप से परिपूर्ण करते हुए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के रूप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानचित्र के मुताबिक तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री का पहला आगमन अयोध्या में हुआ है। यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलते भारत की तस्वीर है। मुख्यमंत्री ने वृंदावन वैष्णव कुंभ की भव्यता पर चर्चा की। इसे प्रयागराज के बाद बड़ा धार्मिक आयोजन बताया।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि की रोकथाम को अधिकारी रहें सजग, सूचना पर हो त्वरित कार्रवाईः आयुक्त

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  बिना एनओसी के बने बोरिंगों पर आयुक्त न‌े दिए कार्यवाही के निर्देश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।