दावा : अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने कराई थी भारत के पूर्व लाल बहादुर शास्त्री और वैज्ञानिक वैज्ञानिक डा. होमी जहांगीर भाभा की हत्या

624
#Lal Bahadur Shastri and Dr. Homi Jehangir Bhabha murdered
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और महान वैज्ञानिक भारत के परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ. होमी जहांगीर भाभा की हत्या (Lal Bahadur Shastri and Dr. Homi Jehangir Bhabha murdered) को लेकर सनसनीखेज दावा किया गया है। यह दावा एक किताब के हवाले से किया गया है। इसमें कहा गया है कि भारत के दोनों महापुरुषों की हत्या अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए ने कराई थी। इस किताब के लेखक हैं ग्रेगोरी डगलस। उन्होंने अपनी किताब में अमेरिकी इंटेलिजेंस के पूर्व अधिकारी रॉबर्ट क्राउले के हवाले से यह दावा किया है। इस किताब के दो पन्ने अब ट्विटर पर वायरल हो रहे हैं।

इसके अनुसार, इस किताब में रॉबर्ट के हवाले से बताया गया है कि(Lal Bahadur Shastri and Dr. Homi Jehangir Bhabha murdered)  भारतीय जो गायों से प्यार करते थे और इस बात को लेकर हांकते थे कि वो कितने चालाक हैं, वो भी परमाणु शक्ति बनने की तरफ थे। किताब में रॉबर्ट के हवाले से बताया गया है कि, वह भाभा को ‘जोकर’ कहकर संबोधित करते थे। रॉबर्ट के मुताबिक उस ‘भारतीय’ ने यह तय कर रखा था कि भारत को परमाणु संपन्न बनाना है।

रॉबर्ट ने लेखक डगलस को बताया कि उस भारतीय का नाम होमी जाहंगीर भाभा था। उनके अनुसार, ‘वह इंसान अमेरिका के लिए खतरनाक था। लेकिन वो एक दिन दुर्घटना का शिकार हो गया। वह हमारी परेशानी बढ़ाने के लिए वियना जा रहा था। उसका विमान 707 एक बम विस्फोट का शिकार हो गया और आल्प्स की पहाड़ियों में क्रैश कर गया।’ इसमें आगे बताया गया है कि रॉबर्ट ने यह भी बताया कि वह वियना के ऊपर भी प्लेन को उड़ा सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं किया। क्योंकि वह विमान को किसी पहाड़ी के ऊपर नष्ट करना चाहता था।

इसी तरह से रॉबर्ट के हवाले से ही देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत के बारे में भी बात की गई है। उनके बारे में कहा गया है कि शास्त्री भाभा की मदद कर रहे थे। इसलिए दोनों को किनारे लगाना जरूरी था। उन्होंने यह भी लिखा है कि रॉबर्ट भारत से चावल की खेती को प्रभावित करना चाहते थे, ताकि यहां के लोगों के सामने खाने की समस्या आ जाए।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।