सीएम धामी ने उत्कृष्ट काम कर रहे लोगों को किया सम्मानित, नैनीताल को भी मिला यह सम्मान

329
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सुभाष रोड स्थित पैसिफिक होटल में चल रहे एसडीजी गोलकीपर अवॉर्ड 2022 में शिरकत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम कर रहे लोगों को सम्मानित किया।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियोजन विभाग के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर एसडीजी गोलकीपर अवॉर्ड 2022 के तहत नियोजन विभाग के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही संस्थाओं और व्यक्तिगत लोगों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर सतत विकास लक्ष्य की विभिन्न श्रेणियों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों, सामाजिक संस्थाओं के लोगों को पुरस्कृत किया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य, शिक्षा की दृष्टि से मॉडल बनेंगे इस दूरस्थ विकासखंड के 14 गांव

सम्मानित लोगों में कपिल तलवार और एचएआरसी संस्था देहरादून को शून्य गरीबी के क्षेत्र में पुरस्कार दिया गया। बची सिंह बिष्ट नैनीताल को शून्य भुखमरी के क्षेत्र में कार्य करने के लिए पुरस्कार दिया गया। उत्तम स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने के लिए सेवा इंटरनेशनल संस्था को पुरस्कार दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नशीले इंजेक्शनों की खेप बेचने निकला था तस्कर, पुलिस ने इस तरह किया गिरफ्तार

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।