नैनीताल पहुंचे सीएम धामी, 5 साल में राज्य का योजना आकार एक लाख 30 हजार करोड़ तक ले जाएंगे

220
CM Dhami reaches Nainital
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल में हैं। वह यहां अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं (CM Dhami reaches Nainital)। नैनीताल क्लब में कार्यक्रम के दाैरान सीएम ने कहा है कि सरकार राज्य में सरकारी कामकाज बेहतर बनाने, मंत्रियों- अधिकारियों के बीच समन्वय बढ़ाने, जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami reaches Nainital) ने कहा अगले पांच साल में उत्तराखंड का राजस्व दोगुना-तीनगुना करने, 65 हजार करोड़ के बजट को एक लाख 30 हजार करोड़ तक ले जाया जाएगा। विकल्प रहित संकल्प के तहत उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाया जाएगा। राज्य में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। मौसम विभाग के अलर्ट की वजह से नैनीताल में मंथन कार्यक्रम स्थगित किया गया है, जल्द नई तिथियों की घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश- चारधाम यात्रा में बेहतर हो यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था

उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है लेकिन पर्यटन के बहाने अवैध गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी। एपल मिशन के अंतर्गत हर साल दो लाख सेब के पौध लगाए जाएंगे। सेब उत्पादन में राज्य को नंबर वन बनाया जाएगा। उन्होंने समान नागरिक संहिता के लिए कमेटी का उल्लेख करते हुए हर बूथ से 50 सुझाव प्रेषित करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी।

सीएम ने कहा कि कॉमन सिविल कोड आज की जरूरत है और उत्तराखंड में इसे लागू करने के बाद अन्य राज्य भी लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का आठ साल का कालखंड बेमिसाल रहा है। देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा। कोविड काल में 130 करोड़ लोगों को टीका लगाया गया। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पोलियो बीमारी के दशकों बाद टीका बन सका जबकि मोदी के नेतृत्व देश ने जल्द टीका बनाकर दुनियां को संदेश दिया कि भारत अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दवा कारोबारी के आवास पर ईडी की रेड, मचा हड़कंप

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  बिना एनओसी के बने बोरिंगों पर आयुक्त न‌े दिए कार्यवाही के निर्देश

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।