भाजपा विधायक की गाड़ी में ईवीएम मिलने से कांग्रेसी लाल

126
खबर शेयर करें -

 

लालकुंआ।असम में भाजपा विधायक की गाड़ी में ई वी एम मशीने मिलने की घटना से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर उप जिलाधिकारी रिचा सिंह के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञापन प्रेषित किया।

सोमवार को कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह एवं बिन्दुखत्ता कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी के नेतृत्व में स्थानीय तहसील में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने
असम में भाजपा विधायक की गाड़ी में ई वी एम मशीने मिलने पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र सिंह बोरा ने कहा कि भाजपा सरकार हिटलर शाही पर उतर आई है उन्होंने कहा कि निष्पक्ष रुप से मतदान करने की बजाए भाजपाई ईवीएम मशीनों के जरिए फर्जी जीत हासिल करने पर तुले हुए हैं जो लोकतंत्र की हत्या है इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जिस तरह से जनता की आवाज को दबाना चाह रही है उस तरीके से वह अपने मंसूबों पर जीत हासिल नहीं कर पाएगी इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह खनवाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग को पूर्व की भांति बैलेट पेपर से निष्पक्ष रुप से चुनाव करवाने चाहिए नहीं तो देश की जनता का विश्वास लोकतंत्र की व्यवस्था से उठ जाएगा। इस दौरान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष बीन जोशी शेखर जोशी नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद जीवन कबड़वाल रवि शंकर तिवारी पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा गुरदयाल सिंह मेहरा भुवन पांडे गिरधर बम सभासद दीपक बतरा, सभासद योगेश उपाध्याय सभासद हेमंत पांडे सहित भारी संख्या मेंं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बिना एनओसी के बने बोरिंगों पर आयुक्त न‌े दिए कार्यवाही के निर्देश