spot_img

दीपावली पर राज्य के पुलिस कर्मियों के लिए डीआइजी का बड़ा आदेश

 

देहरादून : दीपावली पर छुट्टी लेकर त्योहार मनाने का प्लान बना चुके उन तमाम पुलिस र्कमियों के लिए झटका देने वाली खबर है। उत्तराखंड के डीआइजी ने दिवाली तक सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है।

इसके पीछे का तर्क दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड में संभावित दौरे और त्योहार पर भारी भीड़भाड़ व सतर्कता को बताया गया है। जिन्हें छुट्टी मिल गई थी, उन्हें भी तत्काल प्रभाव से ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया है।

डीआइजी ने इस मामले में सख्त रूख दिखाते हुए यह भी कहा है कि पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद समय पर ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की पोस्टिंग नए तरीके से करने के निर्देश जिला प्रभारियों को दिए हैं। इस आदेश के अचानक आने से पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस विभाग के अनुसार प्रदेश में करीब 26 हजार पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हैं, इनमें से दो से ढाई हजार जवान अवकाश पर रहते हैं।

उलझन में पड़ीं महिला पुलिस कर्मी

पुलिस विभाग के इस आदेश से अगर कोई सबसे ज्यादा असहज हुआ है तो वह महिला पुलिसकर्मी हैं। अधिकतर महिला जवान चाइल्ड केयर लीव, पूरे सेवाकाल में मिलने वाली छुट्टियों, इलाज करवाने और स्वजन की देखरेख के लिए छुट्टियों पर गई थीं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दीपावली के आसपास उत्तराखंड दौरा संभावित है। इसके अलावा त्योहारों पर व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे, लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो। शांति व्यवस्था के लिहाज से भी फोर्स की कमी न हो इसलिए पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है।
– अशोक कुमार, उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!