दुःखद खबर : उत्तराखंड के दिग्गज भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन…

327
खबर शेयर करें -

 

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी : उत्तराखंड भाजपा के बड़े नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया का निधन हो गया। वह 69 साल के थे। उनके निधन से प्रदेश भाजपा ने शोक व्यक्त किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि फोनिया प्रदेश भाजपा के लिए पथ-प्रदर्शक थे। उनके निधन से पार्टी को झटका लगा है।

चमोली जिले के रहने वाले केदार सिंह फोनिया पहाड़ पर भाजपा का बड़ा चेहरा थे। वह उत्तर प्रदेश के समय से सक्रिय राजनीति का हिस्सा रहे।

यह भी पढ़ें 👉  किराए के मकान में रह रहे युवक ने की आत्महत्या, मचा कोहराम

केदार सिंह फोनिया ने वर्ष 1969 में विधानसभा के लिए पहली बार निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। उसके बाद उन्होंने 1991 में फिर से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसी दौरान उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। जिसमें वह यूपी पर्यटन मंत्री रहे। वर्ष 1993 और 96 में हुए विधानसभा चुनाव में भी जीत गए थे।

उत्तराखंड राज्य निर्माण के आंदोलन में भी उन्होंने बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई। उसके बाद नए राज्य उत्तराखंड में भी वे लोक निर्माण विभाग और पर्यटन मंत्री रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आग से झुलसी गर्भवती महिला ने तोड़ा दम, ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा

उत्तराखंड में 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी, लेकिन भुवन चंद खंडूड़ी सरकार में उन्हें मंत्रीमंडल में स्थान नहीं दिया गया।