रुला गए गजोधर भईया: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, लंबे समय से अस्पताल में थे भर्ती

400
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। वह लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे। करीब डेढ़ महीने पहले जिम में वर्कआउट करने के दौरान उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था, और फिर ब्रेन हेमरेज भी हो गया था। करीब 20 दिनों तक वह बेहोश थे। मगर आज सुबह उनके प्रशंसकों को उनके निधन की खबर मिली, जिससे मनोरंजन जगत में शोक छा गया है।

राजू श्रीवास्तव कानपुर के रहने वाले थे और दिल्ली एम्स में भर्ती थे। यहां के डॉक्टरों के मुताबिक, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले 41 दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। 10 अगस्त को बेहोश होने के बाद से ही उन्हें होश नहीं आया था। यही वजह थी कि डॉक्टर्स के लिए यह परेशानी का विषय बना हुआ था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजू के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजू श्रीवास्तव जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। वे एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफ़ी सक्रिय रहते थे। उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ।ॐ शान्ति!

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी लंबे समय से बीमार चल रहे प्रख्यात कामेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री धामी ने राजू श्रीवास्तव के निधन को मनोरंजन जगत और देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।