न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शॉर्ट सर्किट के कारण मीडिया सेंटर में आग लग गई है (Fire in Haldwani media center)। आग गुरुवार सुबह लगी। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि पल भर में ही यह पूरे सेंटर में फैल गई, जिसके कारण वहां रखे काफी जरूरी दस्तावेज जल गए हैं। जानकारी के अनुसार आग से मीडिया सेंटर के स्टोर में रखा अधिकतर सामान जल गया है।
मीडिया सेंटर में आग की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। इसका पता तब चला, जब सुबह कर्मचारी मीडिया सेंटर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मीडिया सेंटर (Media center Haldwani) से धुआं निकल रहा था (Fire in Haldwani media center)। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने समय रहते मीडिया सेंटर में लगी आग पर काबू पाया। डीआईओ ज्योति सुंदरियाल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। उसके बाद ही स्थिति का पता लग सकेगा। फिलहाल शॉर्ट सर्किट से अाग लगना कारण माना जा रहा है।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
![](https://www.newsjunction24.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-HaryalServiceCenter.jpeg)
![loading](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)