spot_img

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी कोरोना की चपेट में, अस्पताल में भर्ती

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ।

पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उनको लखनऊ के पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। पिछले दिनों कुछ अस्वस्थ होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका कोरोना की जांच के लिए सैम्पल किया था।
कोरोना का संक्रमण जांच बढ़ने के साथ ही बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 48 लाख के पार हो गया है। इसमें तमाम राजनीतिक दिग्गज भी लपेटे में आ चूके हैं। खेलमंत्री चेतन चौहान की तो जान तक जा चुकी है। योगी सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्री कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसी बीच पूर्व कल्याण सिंह के भी संक्रमित होने की खबर आ गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। रविवार तक यूपी में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 312416 हो चुकी है। इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 68122 है। जबकि 4429 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!