भगोड़ा घोषित हो सकती हैं पूर्व आईएएस रामविलास यादव की पत्नी, दर्जनों नोटिस के बाद भी विजिलेंस के सामने नहीं पहुंची

210
# IAS Rambilas Yadav arrested
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपी पूर्व आईएएस रामविलास यादव की पत्नी को भगोड़ा घोषित किया जा सकता है। विजिलेंस के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जल्द ही उनकी पत्नी के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की जा सकती है। यादव की पत्नी को हाजिर होने के लिए दर्जनों बार नोटिस भेजा जा चुका है। लेकिन, अब तक वह विजिलेंस के सामने प्रस्तुत नहीं हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी निजी स्कूल के शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी को गिरफ्तारी का डर सता रहा है। इससे पहले यादव को भी बयान दर्ज करने के बाद ही गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि यादव के खिलाफ विजिलेंस 2500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसमें उनकी आय से करीब 2700 फीसदी अधिक की संपत्ति होने का ब्योरा दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अलर्ट- उत्तराखंड इन जिलों में आंधी-तूफान की संभावना