हार के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए गणेश गोदियाल, बोले- जनता ने गंवा दिया मौका

327
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में भी कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई और 70 में मात्र 19 सीटों पर ही सिमटकर रह गई। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल (Ganesh Godiyal ) खुद पौड़ी जिले की श्रीनगर विधानसभा सीट से चुनाव हार गए। कांग्रेस की इस हार की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने खुद ली है। चुनाव परिणाम आने के बाद शनिवार को गणेश गोदियाल (Ganesh Godiyal ) पहली बार मीडिया से रूबरू हुए।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम 10 मार्च को आए थे। उत्तराखंड में बीजेपी ने 70 में से 47 सीटें जीतकर सरकार बनाई है। वहीं कांग्रेस 18 सीटों पर ही अपनी जीत दर्ज करा पाई है। अब इस हार पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल (Ganesh Godiyal ) ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बोले कि कांग्रेस को जो हार मिली है, उसकी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते वे खुद लेते हैं। उन्हें इस बात का दु:ख है कि कांग्रेस जनता को समझाने में नाकाम रही है। जिस तरह उनके शीर्ष नेतृत्व ने इस हार के लिए अपनी जिम्मेदारी ली है, उसी तरह वह भी प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते इस हार की जिम्मेदारी लेते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शर्मनाक- यहां मुंह बोले मामा ने सात वर्षीय भांजी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

गणेश गोदियाल (Ganesh Godiyal ) ने कहा कि वे पार्टी के उन कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने धनबल के विरुद्ध इस चुनाव में कांग्रेस के लिए काम किया। जनता ने इस बार कांग्रेस की सरकार लाने का मौका खो दिया है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता जुटे रहेंगे और अगले 5 साल के लिए धरातल पर काम कर जनता का दिल जीतने की कोशिश करेंगे। गणेश गोदियाल ने कहा कि पार्टी जल्द से जल्द उन कारणों को जानने की कोशिश करेगी, जिसके कारण पार्टी को इतनी बड़ी हार मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर उमड़े पर्यटक- बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में मची मारामारी

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।