spot_img

आधी रात घर में घुसा सांड पति को ले गया सींगों पर टांग, दिव्यांग पत्नी चीखती रह गई।

सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) : एक गांव में आवारा सांड एक घर में घुस गया। उसने घर के बुजुर्ग पर हमला करके उसको सींगों पर टांग लिया। परिजनों के हल्ला काटने के बाद सांड भाग खड़ा हुआ। गंभीर हालत में बुजुर्ग को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार संतोष राम (60) का पहाड़ी उकरौली में कच्चा मकान है। मंगलवार रात संतोष की पत्नी मंजू देवी, 12 वर्षीय पुत्र जितेंद्र और तीन वर्षीय बेटी शिवानी संग सो रहे थे। रात करीब दो बजे एक सांड अचानक उनके घर में घुस आया। संतोष उसे भगाने लगे। उसने संतोष को सींगों पर टांग लिया। बच्चों और पत्नी के शोर मचाने पर सांड किसी तरह भगा। उसे लोगों ने संतोष को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सांड कई लोगों को पहले भी घायल कर चुका है। ग्रामीणों ने बलवीर कम्बोज के नेतृत्व में एसडीएम को मांगपत्र सौंपकर परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

पत्नी दिव्यांग, बच्चे हो गये बेसहारा
संतोष की मौत से परिवार बेसहारा हो गया। संतोष राम की पत्नी मंजू दोनों पैरों से दिव्यांग है। घर में कमाने वाले एकमात्र संतोषराम थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत देने की मांग की है।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!