spot_img

कक्षा दो की बच्ची को खा गया गुलदार, घर के सामने खेल रही थी। यहां इस हालत में मिला शव, सभी सन्न

न्यूज जंक्शन 24, अल्मोड़ा ।

जिले के भिकियासैंण में घर के बाहर खेल रही कक्षा दो की मासूम को गुलदार ने अपना निवाला बना डाला। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है तो परिजन बदहवास। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर गुलदार की तलाश कर रहे हैं।
दिल दहला देने वाली यह घटना नगर पंचायत के बाराकोट वार्ड निवासी गिरीश सिंह बिष्ट के यहां की है। उनकी सात वर्षीय पुत्री दिव्या घर के बाहर तीन अन्य बच्चों के साथ पेड़ के नीचे खेल रही थी। इसी बीच एक गुलदार ने एकाएक हमला बोल दिया। बच्चे चीख पड़े। गुलदार दिव्या को उठाकर ले गया।
हिम्मत जुटा लोगों ने गुलदार का पीछा किया। लेकिन तब तक वह गायब हो चुका था। पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई। वन संरक्षक प्रवीण कुमार व डीएफओ महातिम सिंह यादव ने कांबिंग तेज करने के निर्देश दिए। एसडीएम राहुल, चौकी प्रभारी, देवेंद्र सावंत, तहसीलदार हेमंत मेहरा, कानूनगो महेश चंद्र तिवारी ने पुलिस व राजस्व कर्मियों के साथ संयुक्त गश्त की। टीम को करीब एक घंटे की कॉम्बिंग के बाद झाडिय़ों में बच्ची का शव मिला। शव बरामद होते ही बाराकोट में कोहराम मच गया। मां कविता देवी गश खाकर गिर पड़ी। क्षेत्र में दहशत व गम का माहौल है।
मासूम दिव्या नगर के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। पिता गिरीश सिंह बिष्ट दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते है। मां कविता बेहोश हैं।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!