लालकुआं सीट पर हरदा का बड़ा दांव, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी की रिश्तेदार कांग्रेस में शामिल

143
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए जैसे- जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही है, वैसे- वैसे विरोधी दलों में सेंधमारी का सिलसिला तेज हो गया है। बात लालकुआं विधानसभा सीट की हो रही है। यह सीट प्रदेश में हॉट सीट बन चुकी है। यहां से प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत मैदान में हैं। उन्होंने भाजपा में बड़ी सेंधमारी कराई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की रिश्तेदार को हरदा ने अपने पाले में मिला लिया है।

कांग्रेस ने उत्तराखंड के पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की रिश्तेदार एवं दो बार बिंदुखत्ता भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं माया कोश्यारी को कांग्रेस ज्वाइन कराई है। माया कोश्यारी ने छह पूर्व पदाधिकारियों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं लालकुआं सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत ने उनको कांग्रेस में शामिल किया है।

यह भी पढ़ें 👉  किशोरियों को बहला-फुसला भगाने के बाद युवकों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

माया कोश्यारी के साथ कांग्रेस में शामिल होने वाले अन्य भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में पूर्व महामंत्री दीपा बोरा, मंत्री सुमन बोरा व कार्यकारिणी सदस्य किरन बिष्ट शामिल हैं. इन महिला नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए बीजेपी छोड़ दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ‌शिक्षक ने छात्राओं से की थी छेड़छाड़, प्रधानाचार्य से अभद्रता, विभाग ने किया निलंबित

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।