Home अरुणाचल प्रदेश बड़ी खबर : बर्फीली चट्टान के नीचे दबे भारतीय सेना के 7...

बड़ी खबर : बर्फीली चट्टान के नीचे दबे भारतीय सेना के 7 जवान, सभी शहीद

148
खबर शेयर करें -

न्यूज़ जंक्शन 24, नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले हिस्से में हिमस्खलन की चपेट में आकर भारतीय सेना के 7 जवान शहीद हो गए हैं। भारतीय सेना ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 6 फरवरी को हुई थी। अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले में भारत-चीन सीमा पर एक हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद सात सैनिक लापता हो गए थे। मंगलवार को इन सभी सैनिकों के शव मिल गएम

यह भी पढ़ें 👉  दस्तक देने लगा बर्ड फ्लू- स्वास्थ्य महकमा हुआ अलर्ट, पांच क्वॉरेंटाइन

भारतीय सेना की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, कामेंग सेक्टर में ऊंचाई पर स्थित इलाके में हिमस्खलन होने से 6 फरवरी को उसमें भारतीय सेना के कम से कम सात जवान फंस गए थे। उसी दिन से फंसे हुए जवानों का पता लगाने के लिए तलाश और बचाव कार्य जारी था। उन्होंने कहा कि सैन्यकर्मी एक गश्ती दल में शामिल थे और वे रविवार को आए हिमस्खलन में फंस गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  आतंक से मिली निजात- किसान को मौत घाट उतारने वाली बाघिन पकड़ी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर दुख जताया है। बता दें कि इस इलाके में पिछले कुछ दिन से मौसम खराब है और यहां भारी बर्फबारी हो रही है।

 

error: Content is protected !!