अल्मोड़ा में सिलेंडर की आग से धधका मकान, बच्ची जिंदा जली…

243
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, अल्मोड़ा : जिले के धौलादेवी ब्लाक के सिद्धि तोक गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान में गैस सिलेंडर में गैस रिसाव से घर में आग लग गई। आग ने पूरे घर को इतनी तेजी से काबू में किया कि अंदर लेटी छह माह की बच्ची की आग में जलकर मौत हो गई। पुलिस, प्रशासन के अलावा ग्रामीणों ने आग पर बमुश्किल नियंत्रण पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उत्तराखंड की हॉट सीट हल्द्वानी में बनभूलपुरा क्षेत्र के मतदाताओं ने उठाया बड़ा सवाल, सुनिए क्या:-

घटना शनिवार की सुबह करीब 10 बजे के आसपास की है। गोपाल राम पुत्र मोहन राम के घर में गैस सिलेंडर की गैस लीक हो गई। जिससे उसके मकान में आग लग गई। जब तक परिवार वाले सक्रिय हो पाते तब तक आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया। मकान के अंदर 6 माह की बच्ची सो रही थी। आग बढऩे पर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। पुलिस का कहना है कि प्रियंका की मां सुनीता देवी उस वक्त बाथरूम में नहा रही थी। वह भी अचानक बाहर आई। इधर, तत्काल सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों के संग जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घर के अंदर लेटी छह माह की बच्ची धू-धूकर जल चुकी थी। यह देख मां बेहोश हो गई। बच्ची का पिता गोपाल राम दिल्ली में किसी होटल में काम करता है। घर का सामान भी पूरी तरह राख हो गया। मकान भी रहने लायक नहीं रह गया। दन्या के थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग्स फ्री देवभूमि- एसटीएफ ने दबोचे नशे के दो बड़े तस्कर, इतने लाख की चरस बरामद