पांच महीने तक सुहागरात नहीं मना पाया पति, राज खुला तो उड़ गए होश

143
खबर शेयर करें -

लखनऊ। प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक होश उड़ाने वाली खबर है। यहां एक पति शादी के पांच महीने बाद तक सुहागरात ही नहीं मना पाया। दुल्हन हर दिन कोई न कोई बहाना बनाती रही। परेशान होकर पति ने जब बीवी का हेल्थ चेकअप कराया तो पूरे घरवालों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई।

28 अक्टूबर को सहारनपुर के एक युवक की खुशी-खुशी शादी हुई थी। परिवार नई दुल्हन के आने से काफी खुश था। मगर रात में जब पति उसके पास गया तो बीवी ने उसे पास नहीं आने दिया। धीरे-धीरे पांच महीने बीत गए। पति जब भी शारीरिक संबंध बनाने की पहल करता तो उसकी बीवी कोई न कोई बहाना बनाकर उससे अलग हो जाती। इस पर पति को शक होने लगा। इसकी पड़ताल के लिए एक दिन वह अपनी पत्नी को अस्पताल ले गया और उसका मेडिकल चेकअप कराया। जब रिपोर्ट मिली तो वह किन्नर निकली।

यह भी पढ़ें 👉  प्लाट में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव, इतने दिन पुराना होने की आशंका

अब लड़के के परिवार वाले दुल्हन के मायके वालों पर धोखे से शादी कराने का आरोप लगा रहे है। यह बात थाने तक पहुंच गई। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। वहां भी दूल्हा और दुल्हन के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। लड़के के परिवार ने पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट दिखाई और दुल्हन को घर में रखने से ही इन्कार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दुल्हन ने अपने पति को जबरदस्ती करने के झूठे आरोप में फंसाकर केस करने की की धमकी भी दी थी। वह घर से चुपचाप भागने की कोशिश भी कर रही थी। जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो उसने ससुराल वालों पर बंधक बनाने का आरोप लगा दिया और पुलिस बुला ली। काफी हंगामे के बाद दुल्हन अपने मायके वालों के साथ चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  दरोगा की बेटी का काटा था गला, चीला बैराज में मिला हत्यारोपी का शव

इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि लड़की अपने परिवार वालों के साथ चली गई है। इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षक ने छात्राओं के साथ कर डाली यह शर्मनाक हरकत, मुकदमा दर्ज